ओ मेरे आराध्य
डाँ0 अम्बेदकर !
आप द्वारा दलितों के
हितों के लिए
किया गया संघर्ष
जिसका उत्कर्ष
हमारे सामने है ।
आपको महापुरुष बनाया
आपके काम ने है ।
आप दलितों के अधिकारों
के लिए लड़ते रहे
पुस्तकें लिखते रहे
पढते रहे
संविधान के अध्याय
गढते रहे ।
न्याय दिलाने के लिए
आप ने सब कुछ किया
बराबरी का अमृत दिया
इसलिए देश आपको
प्रणाम करता है ।
सारा विकास
आपके नाम करता है ।
दलित पुरुष हो या नारी
आपसे देखी नही गयी
लाचारी ।
आपने समानता दिलाने
के लिए बनाए कानून
और स्वयं
तीन तीन पत्नियों के साथ
मनाते रहे हनीमून ।
पूरे देश मे
आपकी जय है ।
गाँधी जी की जय तो
एक अभिनय है ?
ओ मेरे आराध्य !
हम आज तक यह नही
जान पाए कि जिसका
एक तना और
उठा हुआ हाथ
कर रहा हो आम जनता का
आह्वान
बताता हो निदान
और दूसरे हाथ मे शोभायमान संविधान
वह तीन तीन नारियोँ के साथ करता रहा
कानून का सम्मान
अपमान
अनुसंधान या
गर्भाधान ?
आपके न जाने
कितने समर्थक ।
नारियों को कभी नही
समझते हैं निरर्थक ।
आपकी ही तरह
न जाने कितने नेता
अभिनेता
अधिकारी
आज तक हैं
वैकल्पिक पत्नियों पर कायम ।
क्या इसका उत्तर दे पाएँगे
जार्ज
थरूर
पासवान
मुलायम ?
ऐसे मे कहना पड़ता है कि
सुख
समृद्धि
और विकास के क्षेत्र मे
देश इतना हो गया है दक्ष । कि चौदह वर्षीया का वक्ष
पच्चीस वर्षीया के समकक्ष ।
जिसे देखकर
आश्चर्यचकित है
कालिदास का यक्ष ।
इस समय वीवीआईपी
क्षेत्र मे
वैकल्पिक पत्नियों का चलन है ।
वास्तविक पत्नी मे
सीलन है
गलन है
जलन है ।
इन सब लोगों का
नारियों के भौगोलिक वातावरण पर जारी है शोध
फिर भी महिला आरक्षण का विरोध ?
जल मे रहकर मगर से बैर तैर सके तो तैर ।
ओ मेरे आराध्य
अम्बेदकर !
आप अपने को देखिए
और देखिए दलितों के मसीहा मान्यवर काशीराम को
जो मान्यवर होते हुए भी
आजन्म कुँआरे रहे
ऊँची नौकरी छोड़ी
दलितों के बीच खड़ा कर दिया मजबूत संगठन
दिलवायी सत्ता ।
समानता
न्याय
अधिकार के लिए लड़ते रहे लगातार ।
उनके मन मे कभी नही आया
आपकी तरह तीन तीन
पत्नियों का विचार ।
इसलिए आने वाला समय
काशीराम के गुण गाएगा । इतिहास कथनी और करनी की समरूपता को
सिर झुकाएगा ।
नाम
रविवार, 11 अप्रैल 2010
गुरुवार, 1 अप्रैल 2010
हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओं से घिरे हुए हैं । ( इस रचना का दृश्य प्रत्येक स्थान पर उपलब्ध है )
महाबली हम , बाहुबली हम ।
आतंकी हम . महाछली हम ।
रौंद रहे हैँ कली कली हम ।
लोकतंत्र की परखनली हम ।
न्याय और अन्याय हमीं से ।
संकट और उपाय हमीं से ।
सभी लोग निरुपाय हमीं से ।
जनमानस असहाय हमी से ।
सत्यवादियों को देखा तो
लगा सभी सिरफिरे हुए हैं ।
हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओं से घिरे हुए हैं ।
झूठे सब आश्वासन बाँटे ।
बिखराए राहो में काँटे ।
ताल तलैया झाबर पाटे ।
नैतिकता को मारे चाँटे ।
हिंसा , दुराचार के भ्राता । अपराधों से सीधा नाता ।
जातिवाद के आश्रयदाता । काला पैसा नकली खाता ।
मेरे रुतबे के आगे तो
सब रुतबे किरकिरे हुए हैं । हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओं से घिरे हुए हैं ।
शासन और प्रशासन अपना ।
दल अपना सिंहासन अपना ।
धौंस धाँय दुःशासन अपना ।
भाषण अपना राशन अपना ।
नदी - नहर , धन - धरती अपनी ।
बंजर अपनी , परती अपनी ।
जो भी है सब अपना अपना ।
सफल हुआ जीवन का सपना ।
गिरे हुए जो लोग यहाँ हैं । इधर उधर या जहाँ तहाँ हैँ ।
मत खोजो वे कहाँ कहाँ हैं । जगह जगह हैँ
यहाँ वहाँ हैँ ।
हम इतना गिर गये साथियो !
लोग कह रहे उठे हुए हैं ?
हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओं से घिरे हुए हैं ।
आतंकी हम . महाछली हम ।
रौंद रहे हैँ कली कली हम ।
लोकतंत्र की परखनली हम ।
न्याय और अन्याय हमीं से ।
संकट और उपाय हमीं से ।
सभी लोग निरुपाय हमीं से ।
जनमानस असहाय हमी से ।
सत्यवादियों को देखा तो
लगा सभी सिरफिरे हुए हैं ।
हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओं से घिरे हुए हैं ।
झूठे सब आश्वासन बाँटे ।
बिखराए राहो में काँटे ।
ताल तलैया झाबर पाटे ।
नैतिकता को मारे चाँटे ।
हिंसा , दुराचार के भ्राता । अपराधों से सीधा नाता ।
जातिवाद के आश्रयदाता । काला पैसा नकली खाता ।
मेरे रुतबे के आगे तो
सब रुतबे किरकिरे हुए हैं । हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओं से घिरे हुए हैं ।
शासन और प्रशासन अपना ।
दल अपना सिंहासन अपना ।
धौंस धाँय दुःशासन अपना ।
भाषण अपना राशन अपना ।
नदी - नहर , धन - धरती अपनी ।
बंजर अपनी , परती अपनी ।
जो भी है सब अपना अपना ।
सफल हुआ जीवन का सपना ।
गिरे हुए जो लोग यहाँ हैं । इधर उधर या जहाँ तहाँ हैँ ।
मत खोजो वे कहाँ कहाँ हैं । जगह जगह हैँ
यहाँ वहाँ हैँ ।
हम इतना गिर गये साथियो !
लोग कह रहे उठे हुए हैं ?
हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओं से घिरे हुए हैं ।
रविवार, 28 मार्च 2010
हम तो इतना गिरे हुए हैं ( सामयिक परिदृश्य को व्यक्त करतो हुई रचना )
शब्दजाल के चतुर खिलाड़ी ।
लोकतन्त्र की दशा बिगाड़ी ।
स्वार्थ सिद्धि मे
सदा जुगाड़ी ।
इनके आगे सभी अनाड़ी ।
कुर्सी ही सिद्धान्त हमारा ।
यही धर्म वेदान्त हमारा ।
अवसर देखा बदला नारा ।
खोज रहे नित नया सहारा ।
तरह तरह के राग अलापे ।
सारे सुर बेसुरे हुए हैं ।
हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओँ से घिरे हुए हैं ।
हमने गिर कर क्या क्या पाया ।
सच बिसराया
छल अपनाया ।
षडयन्त्रों को गले लगाया ।
भ्रष्टों के ही तेल लगाया ।
नियम और कानून तोड़कर ।
संविधान का स्वर
मरोड़कर ।
मानवता का शीष फोड़कर ।
जनमानस के हाथ
जोड़कर ।
ऊँचे पद की शपथ
ग्रहण कर ।
लोकतन्त्र के सिरे
हुए हैं ।
हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओँ से घिरे हुए हैं ।
बिन पैसा हम काम न करते ।
सुबह न करते
शाम न करते ।
ऐश बिना आराम न करते ।
बिना सुन्दरी जाम न भरते ।
पैसा मिले
विचार न कोई ।
हमको दे उधार ले कोई ।
धन के लिए
सभी कुछ हाजिर ।
पद के लिए
सभी कुछ हाजिर ।
बालू से भी तेल निकाला
जन गण मन
सब पिरे हुए हैं ।
हम तो इतना गिरे हुए हैँ । गिरे हुओं से घिरे हुए हैं ।
माँ बहनो का फर्क न जाना ।
देश का बेड़ा गर्क न जाना ।
स्वर्ग न जाना
नर्क न जाना ।
स्वार्थ देखकर तर्क न जाना ।
हालीवुड वालीवुड अपना ।
लगा फिल्म मे पैसा अपना ।
हीरो हीरोइन का सपना । सबको नाम हमारा जपना ।
हमे देख कर खजुराहो के
भित्ति चित्र बे सिरे
हुए हैँ ।
हम तो इतना गिरे हुए हैँ ।
गिरे हुओँ से घिरे हुए हैँ ।
लोकतन्त्र की दशा बिगाड़ी ।
स्वार्थ सिद्धि मे
सदा जुगाड़ी ।
इनके आगे सभी अनाड़ी ।
कुर्सी ही सिद्धान्त हमारा ।
यही धर्म वेदान्त हमारा ।
अवसर देखा बदला नारा ।
खोज रहे नित नया सहारा ।
तरह तरह के राग अलापे ।
सारे सुर बेसुरे हुए हैं ।
हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओँ से घिरे हुए हैं ।
हमने गिर कर क्या क्या पाया ।
सच बिसराया
छल अपनाया ।
षडयन्त्रों को गले लगाया ।
भ्रष्टों के ही तेल लगाया ।
नियम और कानून तोड़कर ।
संविधान का स्वर
मरोड़कर ।
मानवता का शीष फोड़कर ।
जनमानस के हाथ
जोड़कर ।
ऊँचे पद की शपथ
ग्रहण कर ।
लोकतन्त्र के सिरे
हुए हैं ।
हम तो इतना गिरे हुए हैं । गिरे हुओँ से घिरे हुए हैं ।
बिन पैसा हम काम न करते ।
सुबह न करते
शाम न करते ।
ऐश बिना आराम न करते ।
बिना सुन्दरी जाम न भरते ।
पैसा मिले
विचार न कोई ।
हमको दे उधार ले कोई ।
धन के लिए
सभी कुछ हाजिर ।
पद के लिए
सभी कुछ हाजिर ।
बालू से भी तेल निकाला
जन गण मन
सब पिरे हुए हैं ।
हम तो इतना गिरे हुए हैँ । गिरे हुओं से घिरे हुए हैं ।
माँ बहनो का फर्क न जाना ।
देश का बेड़ा गर्क न जाना ।
स्वर्ग न जाना
नर्क न जाना ।
स्वार्थ देखकर तर्क न जाना ।
हालीवुड वालीवुड अपना ।
लगा फिल्म मे पैसा अपना ।
हीरो हीरोइन का सपना । सबको नाम हमारा जपना ।
हमे देख कर खजुराहो के
भित्ति चित्र बे सिरे
हुए हैँ ।
हम तो इतना गिरे हुए हैँ ।
गिरे हुओँ से घिरे हुए हैँ ।
सोमवार, 22 मार्च 2010
अमर सिंह ने सोनिया और राहुल गाँधी की प्रशंसा की । इन्हे रास्ता चाहिए । दिगम्बर चाय को नाश्ता चाहिए ।
खण्डहर ने कहा
हम महलोँ के गुलाम है
एक महल से बाहर खदेड़े गये हैं
इस समय गुमनाम हैं ।
हमारे पीछे की भीड़
छट चुकी है ।
सत्ता की प्रेमिका भी
दूसरोँ से पट चुकी है ।
कैसे हो सकेगी
राज्य सभा मे वापसी ।
चरम सीमा पर है
दुश्मनी आपसी ।
अब हम राहुल सोनिया के
गीत गाएंगे ।
आवश्यकता पड़ी तो
कण्डे पर भी मक्खन
लगाएंगे ।
सोनिया जी इनका भला करे
ताकि गुमशुदा लोगोँ
की भी दुकान चला करे ।
भाई साहब ! इसी तरह
हाथ पैर मारिए ।
कहीँ न कहीँ तो सुधि
ली जाएगी
प्रशंसा के वचन उचारिए ।
कुर्सी बहुत कुछ करवाती है ।
आप कहते
यह ठकुरसोहाती है ।
मंगलवार, 16 मार्च 2010
मान्यवर काशीराम जयन्ती के आयोजन से सिद्ध है कि महापुरुष कितने फलदायी एवं धनदायी हैं । काशीराम तुम्हारी जय हो ।
काशीराम तुम्हारी जय हो । जन्मदिवस पर धन संचय हो ।
रुपयोँ की हर तरफ विजय हो ।
भूख , लूट हो या कि प्रलय हो ।
मायावती हमारी बहना।
उनके आगे मत कुछ कहना ।
जिसको वृन्दावन मे रहना । उसको पड़ता सबकुछ सहना ।
अफसर , नेता , चमचोँ आओ ।
नाचो , गाओ , केक कटाओ । जो लाए हो उसे चढाओ ।
करो बन्द-ना कुर्सी पाओ ।
लोकतन्त्र का कभी न क्षय हो ।
काशीराम तुम्हारी जय हो ।
यह हजार के नोट कहाँ है । इन नोटोँ मे वोट कहाँ हैं ।
वोट जहाँ हैँ वहाँ गरीबी ।
है भौजी गरीब की बीबी ।
उसको कोई कहे न बहना ।
जो भी कहो ? उसे चुप रहना ।
उस बहना का दर्द न जाना । बहनो को किसने पहचाना ?
यह हजार के नोट हार में ।
इससे ज्यादा भरे कार में ।
देते हैं सब इन्हे प्यार में ।
गर्दन फिर भी तनी भार में ।
काशीराम तुम्हारी जय हो । महापुरुष ? किसको संशय हो ।
काशीराम महामानव थे ।
मनुवादी सारे दानव थे ।
रहे कुँआरे जनता के हित ।
माया ने सेवा की नित ।
उनके सपने सच होते हैं ।
माया छोड़ सभी रोते हैं ।
जहाँ नोट हैँ वहीँ देश है ।
नोट भरे होँ , कौन क्लेश है ?
रुपिया लाओ उसे बिछाओ ।
रुपिया पियो उसे ही खाओ ।
रुपिया लोकतन्त्र की जड़ है ।
लोकतन्त्र रुपियोँ की फड़ है ।
फड़ पर यही खेल जारी है । आपस मे मारामारी है ।
यही जयन्ती यही समर्पण । जनता अपनो से हारी है ।
काशीराम तुम्हारी जय हो ।
बार बार ही धन संचय हो ।
रुपयोँ की हर तरफ विजय हो ।
भूख , लूट हो या कि प्रलय हो ।
मायावती हमारी बहना।
उनके आगे मत कुछ कहना ।
जिसको वृन्दावन मे रहना । उसको पड़ता सबकुछ सहना ।
अफसर , नेता , चमचोँ आओ ।
नाचो , गाओ , केक कटाओ । जो लाए हो उसे चढाओ ।
करो बन्द-ना कुर्सी पाओ ।
लोकतन्त्र का कभी न क्षय हो ।
काशीराम तुम्हारी जय हो ।
यह हजार के नोट कहाँ है । इन नोटोँ मे वोट कहाँ हैं ।
वोट जहाँ हैँ वहाँ गरीबी ।
है भौजी गरीब की बीबी ।
उसको कोई कहे न बहना ।
जो भी कहो ? उसे चुप रहना ।
उस बहना का दर्द न जाना । बहनो को किसने पहचाना ?
यह हजार के नोट हार में ।
इससे ज्यादा भरे कार में ।
देते हैं सब इन्हे प्यार में ।
गर्दन फिर भी तनी भार में ।
काशीराम तुम्हारी जय हो । महापुरुष ? किसको संशय हो ।
काशीराम महामानव थे ।
मनुवादी सारे दानव थे ।
रहे कुँआरे जनता के हित ।
माया ने सेवा की नित ।
उनके सपने सच होते हैं ।
माया छोड़ सभी रोते हैं ।
जहाँ नोट हैँ वहीँ देश है ।
नोट भरे होँ , कौन क्लेश है ?
रुपिया लाओ उसे बिछाओ ।
रुपिया पियो उसे ही खाओ ।
रुपिया लोकतन्त्र की जड़ है ।
लोकतन्त्र रुपियोँ की फड़ है ।
फड़ पर यही खेल जारी है । आपस मे मारामारी है ।
यही जयन्ती यही समर्पण । जनता अपनो से हारी है ।
काशीराम तुम्हारी जय हो ।
बार बार ही धन संचय हो ।
शनिवार, 6 मार्च 2010
रति के पीछे पीछे काम साधु संत के काम तमाम
( इस समय साधु संतो की रंगीनियाँ चर्चा मे हैँ । सेक्स स्कैँडिल के केन्द्र आश्रम बन गये हैँ । यही साधु संत जो अपराध की दुनिया मे शोभायमान हैँ , धर्म के मर्म का मंचोँ से नियमन करते हैँ - महिने दो महिने जेल फिर वही खेल )
दिन मे भगवान हो गये ।
रात को जवान हो गये ।
दे दिया उपदेश धर्म का
तुरत आसमान हो गये ।
शिष्योँ के वाण छोडकर
स्वयँ ही कमान हो गये ।
शिष्या को परिणय मे बाँध
बेसुध मुस्कान हो गये ।
आश्रम से कर दिया पलायन छूमन्तरध्यान हो गये ।
2
रति के पीछे पीछे काम ।
इसी ध्यान मे आठो याम ।
धर्म कर्म पर भाषण इनका ।
सबसे ऊँचा आसन इनका ।
आश्रम मे अफरा तफरी है
संध्या ,हवन ,कुशासन इनका ।
हत्या , कब्जा , अनाचार से
कोठी , आश्रम और कार से
षडयन्त्रोँ से कभी प्यार से
सँस्कार सब तार तार से
सिसक रहे फैला कोहराम । रति के पीछे पीछे काम ।
धर्मक्षेत्र के महापुरुष हैँ
सभामध्य यह लव हैँ कुश हैँ पयोमुखम इनकी शैली है
धन से भरी हुयी थैली है ।
उपदेशक हैँ , साधुवेश है ।
माया मोह न रहा शेष है ?
सजा आरती शंख फूँकते
मिटा रहे हर एक क्लेश हैँ ?
भारत माँ का काम तमाम ।
रति के पीछे पीछे काम ।
मृगछाला पर मृगनयनी का आगे पीछे मृदुबयनी का
बदल दिया भूगोल रात को है प्रणाम इस करामात को
साधु संत निशिदिन बसंत हैँ
शिष्याओँ के यही कंत हैँ ।
जो कुकर्म हैँ सब अनंत हैँ ।
आदि अंत मे यह हलन्त हैँ ।
कहाँ राम ? जब इतना नाम रति के पीछे पीछे काम ।
दिन मे भगवान हो गये ।
रात को जवान हो गये ।
दे दिया उपदेश धर्म का
तुरत आसमान हो गये ।
शिष्योँ के वाण छोडकर
स्वयँ ही कमान हो गये ।
शिष्या को परिणय मे बाँध
बेसुध मुस्कान हो गये ।
आश्रम से कर दिया पलायन छूमन्तरध्यान हो गये ।
2
रति के पीछे पीछे काम ।
इसी ध्यान मे आठो याम ।
धर्म कर्म पर भाषण इनका ।
सबसे ऊँचा आसन इनका ।
आश्रम मे अफरा तफरी है
संध्या ,हवन ,कुशासन इनका ।
हत्या , कब्जा , अनाचार से
कोठी , आश्रम और कार से
षडयन्त्रोँ से कभी प्यार से
सँस्कार सब तार तार से
सिसक रहे फैला कोहराम । रति के पीछे पीछे काम ।
धर्मक्षेत्र के महापुरुष हैँ
सभामध्य यह लव हैँ कुश हैँ पयोमुखम इनकी शैली है
धन से भरी हुयी थैली है ।
उपदेशक हैँ , साधुवेश है ।
माया मोह न रहा शेष है ?
सजा आरती शंख फूँकते
मिटा रहे हर एक क्लेश हैँ ?
भारत माँ का काम तमाम ।
रति के पीछे पीछे काम ।
मृगछाला पर मृगनयनी का आगे पीछे मृदुबयनी का
बदल दिया भूगोल रात को है प्रणाम इस करामात को
साधु संत निशिदिन बसंत हैँ
शिष्याओँ के यही कंत हैँ ।
जो कुकर्म हैँ सब अनंत हैँ ।
आदि अंत मे यह हलन्त हैँ ।
कहाँ राम ? जब इतना नाम रति के पीछे पीछे काम ।
गुरुवार, 4 मार्च 2010
आलोक मेहता ब्लागोँ की स्वायत्तता से क्षुब्ध (संपादकीय, नई दुनिया , होली विशेषाँक )
आलोक मेहता जी मँजे पत्रकार हैँ । नई दुनिया के होली अंक मे उन्होने ब्लागो की निरंकुशता पर खासी चिन्ता व्यक्त की है । ब्लागो के नामोँ पर भी उन्हे कष्ट है । इसके साथ ही बिना संपादित और सेंसर के ही ब्लागों का वेव पर आ जाना आलोक जी के लिए किसी गर्भस्थ संकट का कारण भी हो सकता है , विशेषतः पत्रकारिता के लिए ।
ब्लाग पर कपडा फाड शीर्षक से बुरा न मानो होली है का बहाना बनाकर जो भी लिखा गया , वह वास्तव मे विचारणीय है । राजनीति, पत्रकारिता , धर्म, शिक्षा , प्रशासन सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रोँ मे आंशिक या आनुवांशिक पतन हुआ है । ऐसे मे आलोक जी ! समाज के नियामको का कार्य उसे सही दिशा देने का है , हँसी की विषयवस्तु बनाने का नही । वैसे आलोक जी के विचार होली के रँग मे सराबोर होते हुए भी आत्ममँथन का अध्याय जोडता है ।
अनायास-
कवि धूमिल की पँक्तियाँ-
अपने देश मे वेश्याएँ
वक्तव्य दे रहीँ आत्मशोध पर ।
और हिजडे शोध कर रहे लिँगबोध पर ।
ब्लाग पर कपडा फाड शीर्षक से बुरा न मानो होली है का बहाना बनाकर जो भी लिखा गया , वह वास्तव मे विचारणीय है । राजनीति, पत्रकारिता , धर्म, शिक्षा , प्रशासन सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रोँ मे आंशिक या आनुवांशिक पतन हुआ है । ऐसे मे आलोक जी ! समाज के नियामको का कार्य उसे सही दिशा देने का है , हँसी की विषयवस्तु बनाने का नही । वैसे आलोक जी के विचार होली के रँग मे सराबोर होते हुए भी आत्ममँथन का अध्याय जोडता है ।
अनायास-
कवि धूमिल की पँक्तियाँ-
अपने देश मे वेश्याएँ
वक्तव्य दे रहीँ आत्मशोध पर ।
और हिजडे शोध कर रहे लिँगबोध पर ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)